सुदर्शन क्रियाTM

सुदर्शन क्रिया एक शक्तिशाली श्वसन तकनीक है जिसने विश्व भर में करोड़ो लोगो के जीवन को परिवर्तित किया है।

मैं सीखना चाहता हूँ

सुदर्शन क्रिया में श्वसन क्रिया की कुछ विशिष्ट प्राकृतिक लय को समाहित किया गया है जिससे शरीर, मन और भावनाओं में समन्वय आ जाता है।  यह विशिष्ट श्वसन तकनीक तनाव, थकान, और नकारात्मक भाव जैसे क्रोध, निराशा, अवसाद को मिटाती है और जिससे आप शांत होते हुए भी ऊर्जावान, एकाग्र होते हुए भी तनावमुक्त रहते हैं।

अनुसंधान ने पाया है कि मन और शरीर के बीच हमारी श्वासों का गहरा सम्बन्ध है। मन की प्रत्येक भावना के अनुरूप  श्वास की एक विशिष्ट लय होती  है।  उदाहरण के लिए, जब हम क्रोधित होते है तब हमारी साँसे छोटी हो जाती है, और जब हम दुखी होते है तो साँसे लम्बी होती हैं। इसका विपरीत भी सत्य है कि एक विशेष क्रम से साँस लेने से सम्बंधित भावना पैदा हो सकती है। इसलिए अपनी भावनाओं में बहने के बजाय, हम विशिष्ट श्वास तकनीकों का उपयोग करके उन्हें बदल सकते हैं। सुदर्शन क्रिया के द्वारा हम कुशलता पूर्वक अपनी साँसों के माध्यम से अपनी भावनाओं को अपने नियंत्रण में रख सकते हैं, जिससे क्रोध, चिंता औरअवसाद जैसी तनाव पैदा करने वाली नकारात्मक भावनाएं दूर हो जाती हैं, और जिससे मन पूरी तरह से खुश, तनावमुक्त और ऊर्जावान हो जाता है।

बौद्धिक रूप से आप सब कुछ जानते हैं लेकिन जब नकारात्मकता बाढ़ की तरह आती है तो यह आप पर हावी हो जाती है।  तो क्या किया जाये? ऐसी स्थिति में साँस लेने की तकनीक - जैसे सुदर्शन क्रिया और ध्यान, नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण करने में आपकी सहायता कर सकती हैं

- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर