स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के आश्चर्यजनक रहस्यों को जानें!

ज्ञान के बिना स्वास्थ्य की प्राप्ति नहीं हो सकती है। ज्ञान स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण अंश है। ज्ञान होना,लेकिन उसे प्रयोग में ना लाने से भी कोई लाभ नहीं होगा। व्यायाम एवं अपने अभ्यासों को निरंतर करने से स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अपने विचारों और भावनाओं के प्रति सजगता और उन पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
 
यह स्वास्थ्य का अंश है। अपनी धारणाओं और आशंकाओं पर बार बार ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य आपकी मानसिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। आपकी मानसिक स्थिति कैसी है? आप परिस्थितियों में किस प्रकार से प्रतिक्रिया करते हैं? आप कितने शांत हैं? आप कितनी प्रगति कर रहे हैं? यह आपके स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का अंश हैं। आज विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आध्यात्म के महत्व को पहचाना है। जिससे संतुष्टि, स्वास्थ्य, अपने आप से जुड़ाव और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। आंतरिक सौंदर्य से ही बाह्य सौंदर्य प्रकट होता है। सौंदर्य के कई आयाम होते हैं। एक बाह्य सौंदर्य और दूसरा आंतरिक सौंदर्य।

वेलनेस प्रोग्राम

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान पर आधारित एकीकृत दृष्टिकोण के साथ एक संपूर्ण स्वास्थ्य मार्गदर्शिका

योग एवं ध्यान कार्यक्रम

जीवन की समस्याओं के लिए समग्र समाधान