वजन कम करना

बिना प्रयास किए हुए वजन कम करने के आश्चर्यजनक रहस्य जानें!

वजन कम करना आपके स्वस्थ जीवन के लिए एक कदम हो सकता है। लेकिन,अच्छा स्वास्थ्य क्या है? स्वास्थ्य बीमारी का ना होना नहीं है। स्वास्थ्य अपने-आप में स्थिर हो जाना है। यह जीवन की एक स्फूर्त अभिव्यक्ति है। जब एक व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से स्थिर होता है, तब उसे पूर्ण रुप से स्वस्थ कहा जा सकता है। आज तेज गति से चल रहे जीवन में, एक व्यक्ति संपूर्ण स्वास्थ्य को कैसे प्राप्त करे?

इसके विषय में गुरुदेव की वार्ताओं पर आधारित लेख, वीडियो और कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जो आपके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। जैसे जैसे आप आत्मा के बारे में अधिक जानेंगे, वैसे वैसे आप अपने अस्तित्व के विभिन्न स्तरों के बारे में भी जानेंगे। हमारे अस्तित्व के सात स्तर हैं- शरीर, श्वास, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार और आत्मा। जब आप यह समझेंगे कि शरीर और मन श्वास के द्वारा जुड़े हुए हैं, तब आप अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। यह आपको बिना प्रयास के वजन कम करने और संपूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करने में सहायक होगा।

योग एवं ध्यान कार्यक्रम

जीवन की समस्याओं के लिए समग्र समाधान